फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी और ससुर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। ससुराल में गए युवक होशियार सिंह की 15 अगस्त की रात संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत पर राजस्व पुलिस ने युवक की पत्नी और उसके ससुर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


होशियार सिंह के भाई चंदन सिंह की रिपोर्ट पर राजस्व निरीक्षक किशन सिंह भंडारी राजस्व उपनिरीक्षकों की टीम के साथ उसके ससुराल रानीखेत गांव पहुंचे। जहां पर तलाशी लेने पर टीम ने होशियार सिंह के दो मोबाइल फोन और सल्फास की शीशी को सीज कर कब्जे में लिया। कानूनगो ने बताया कि दर्ज रिपोर्ट के आधार पर होशियार सिंह की पत्नी तनुजा एवं ससुर विशन सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

तनुजा आईटीबीपी में नौकरी करती है। कुछ दिनों की छुट्टी पर वह अपने मायके रानीखेत गई थी। 15 अगस्त के दिन तनुजा अपने मायके रानीखेत में ही थी। राजस्व टीम पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। उसके बाद ही दोनों की गिरफ्तारी संभव हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें