बैतड़ी (नेपाल)। पंजाब से सोने और हीरे के आभूषण, नकदी चुराकर नेपाल आए चार लोगों को प्रहरी ने पकड़ लिया है। उनके पास से चोरी का सामान भी बरामद कर लिया है। नेपाल प्रहरी ने उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
कैलाली प्रहरी प्रमुख सुदीप गिरि से मिली जानकारी के अनुसार, कंचनपुर निवासी मानबहादुर कार्की, संतोष भट्ट और कैलाली निवासी कुमार भूल, योगेंद्र बिक लुधियाना के गुरुनगर निवासी पूनम मल्होत्रा के घर पर काम करते थे। दो दिन के लिये मल्होत्रा परिवार घर से बाहर गया था।
इसका फायदा उठाते हुए चारों ने घर में रखे सोने, हीरे के आभूषण और लाखों रुपये चुरा लिए। चोरी के बाद सामान लेकर चारों नेपाल में अपने गांव पहुंच गए। मल्होत्रा दंपति ने चोरी की रिपोर्ट लुधियाना में दर्ज कराई थी। प्रहरी ने चारों को गिरफ्तार कर सामान बरामद कर लिया है।