फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जागरूकता के बाद चलाया कानूनी डंडा

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पुलिस ने एक सप्ताह के सड़क सुरक्षा अभियान के बाद 327 वाहन चालकों के चालान काटे। नियम तोड़ते मिले वाहन चालकों से 37 हजार का जुर्माना भी वसूला गया।
विज्ञापन


पुलिस ने अप्रैल के आखिरी सप्ताह में सड़क सुरक्षा अभियान चलाया था। इससे तहत जगह-जगह जागरूकता कार्यशाला और गोष्ठी का आयोजन किया गया। जागरूकता अभियान के बाद पुलिस ने जिले भर में एक साथ वाहन चेकिंग की। पिथौरागढ़ से लेकर मुनस्यारी, धारचूला, थल, जौलजीबी, बलुवाकोट, कनालीछीना, बेड़ीनाग, डीडीहाट, गंगोलीहाट पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान यातायात नियमों को तोड़ते दोपहिया और चौपहिया वाहन चालकों को पकड़ा।

एसपी अजय जोशी ने बताया कि जिले भर के चेकिंग अभियान के बीच 327 वाहन चालकों के चालान किए। इनमें बिना हेलमेट 117 चालान काटे गए। दोपहिया वाहनों पर तीन सवारी बैठाने पर 13 वाहनों के चालान किए। ओवरलोडिंग, बिना डीएल आदि कागजातों के फर्राटा भर रहे चालकों के भी चालान किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें