फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद में मारपीट, 24 चुटहिल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मरदह(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के दो गांवों में मंगलवार को भूमि विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हो गए। दोनों जगह जम कर लाठी-डंडे चले। इस दौरान करीब 24 से अधिक लोग चुटहिल हो गए। घायलों का उपचार स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पर कराया जा रहा है। दोनों मामलों में चारो पक्षों की तरफ से पुलिस को तहरीर दे दी गई है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं किया।
विज्ञापन

इलाके के नरवर गांव में ग्रामसभा की जमीन को लेकर गांव के ही अनिल यादव तथा रामदेव यादव के बीच कहासुनी हुई। जिसमें देखते ही देखते दोनों तरफ से मारपीट होने लगी। इस दौरान खुल कर लाठी-डंडे चले। जिसमें दोनों पक्षों की तरफ से अनिल, भोला, फूलचंद, मनोज, सुदामी, रंभा देवी, कौशल्या देवी, रामदेव, अजीत, सतीश, रामानंद, बृजभान, सुभावती देवी, रामबचन, ईश्वर आदि घायल हो गए। दूसरी तरफ सेवठा सिगेरा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों तरफ से हुई मारपीट में बब्बन पांडेय, महेंद्र पांडेय, बृजेश पांडेय, रितीकेश पांडेय, रविश पांडेय, शशिभूषण, भारत भूषण, इंदूभूषण, अंबरीस, हरेकृष्ण, धनंजय, मृत्युजंय, हरेराम, प्रदुम्न घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंच गई। सभी घायलों का उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य पर कराया गया। इस मामले में थाना में तहरीर दी गई है। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि दोनों गांव में जमीनी विवाद के बीच मारपीट हुई है। जिसमें दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें