फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटखने बंदर ने छात्र को घायल किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। कटखने बंदर ने राजीव गांधी अभिनव विद्यालय की आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र आदित्य पुत्र सुरेंद्र बोरा को घायल कर दिया। वह शनिवार सुबह विद्यालय में प्रार्थना स्थल को जा रहा था। तभी कटखने बंदर ने उस पर हमला कर दिया।
विज्ञापन


पास में मौजूद विद्यालय के लिपिक संजय कोहली के शोर मचाने पर बंदर भाग निकला। संजय उसे अपने वाहन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए। अस्पताल के चिकित्सक डॉ. संदीप कुमार ने बताया कि आदित्य के दायें गाल में दो टांके लगाए गए हैं। बायें गाल और सिर में भी खरोंच है। इलाज के बाद उसे घर भेज दिया गया। प्रधानाचार्य हरिप्रसाद लोहिया ने वन क्षेत्राधिकारी को पत्र भेजकर बंदर, लंगूरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।

इधर, वन क्षेत्राधिकारी जेसी जोशी ने बताया कि विभाग के पास बंदर पकड़ने के पिंजरे तो हैं, लेकिन बंदरबाड़ा नहीं है। फिलहाल वन कर्मियों को बंदर, लंगूरों को आबादी से दूर खदेड़ने के काम में लगा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें