फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल स्रोत में सीवरेज डालने वाले ठेकेदार पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता विशाल कुमार ने संबंधित ठेकेदार के खिलाफ कोतवाली में एफआईआर दर्ज कर दी है। ठेकेदार पर शहर को पानी सप्लाई करने वाली ठुलीगाड़ पंपिंग पेयजल योजना के स्रोत में सीवरेज डालने का आरोप है।
विज्ञापन


ईई ने 12 फरवरी को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली को दी प्रथम सूचना रिपोर्ट में कहा है कि 9 फरवरी को उन्होंने सहायक अभियंता विनय जोशी, अपर सहायक अभियंता सुरेश जोशी और एमईएस के इंजीनियरों के साथ ठुलीगाड़ पंपिंग पेयजल योजना के स्रोत का निरीक्षण किया। पाया कि संबंधित ठेकेदार सैनिक अस्पताल से निकलने वाले सीवरेज को एक नाले के माध्यम से ठुलीगाड़ डैम और योजना के स्रोत में डाल रहा था। पहले अस्पताल के सीवरेज को पाइप के माध्यम से ठुलीगाड़ पंपिंग हाउस से आगे डाला जाता था।

प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि ठेकेदार मैसर्स लक्ष्मी दत्त ग्राम, पोस्ट चंडाक ने जानबूझकर पेयजल स्रोत को दूषित कर जन स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया है। एफआईआर की प्रति पेयजल मंत्री के निजी सचिव, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, संस्थान के उच्चाधिकारियों को भेजी है। उधर, पुलिस उपाधीक्षक शेखर सुयाल ने बताया कि ठेकेदार के खिलाफ सोमवार को ही रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। प्रकरण की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद सीवरेज डालने के लिए आरोपी जिम्मेदार पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें