फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ में 17.8 ग्राम स्मैक के साथ चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। घाट चौकी पुलिस और एसओजी टीम ने घाट में चेकिंग के दौरान पिथौरागढ़ शहर के चार युवकों को 17.8 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने तस्करी में प्रयोग की जा रही दो बाइकें भी सीज कर दी हैं। चारों आरोपी नानकमत्ता से स्मैक लेकर पिथौरागढ़ आ रहे थे।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने एसओजी प्रभारी एसआई प्रकाश पांडे और घाट चौकी प्रभारी एसआई अनिल कुमार के नेतृत्व में घाट चौकी बैरियर में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बाइक सवार शाश्वत (23) वर्ष, शुभम राज (23), गौरव कुमार (22) और अंकित सिंह(20) को रोककर चेक किया। चेकिंग के दौरान शाश्वत के हेलमेट से 5.8 ग्राम, शुभम राज के हेलमेट के अंदर से 5.5 ग्राम, गौरव कुमार टम्टा के हेलमेट से लगभग 3.9 और अंकित सिंह के हेलमेट से 2.6 ग्राम कुल 17.8 ग्राम स्मैक बरामद की।
पुलिस टीम ने चारों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कोतवाली पिथौरागढ़ में मुकदमा दर्ज किया। एसपी लोकेश्वर सिंह ने पुलिस टीम की सराहना की है। पुलिस टीम में कांस्टेबल मनमोहन भंडारी, भुवन पांडे, अशोक बुदियाल, एसओजी कांस्टेबल देशराज सिंह, संजू राम मौजूद रहे।
विज्ञापन

नानकमत्ता से पिथौरागढ़ बेचने ला रहे थे स्मैक
पिथौरागढ़। पुलिस पूछताछ में चारों आरोपियों ने बताया कि वह नानकमत्ता से पिथौरागढ़ स्मैक बेचने के लिए ला रहे थे। इसके लिए उन्होंने द 360 हिल राइडर ग्लेक्सी से चार मई को बाइक को किराए पर लिया था। पुलिस बाइक सीज कर चारों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें