फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: आपदा के बाद भी मवानी दवानी में 100 फीसदी लोगों को लगी कोरोना की पहली डोज

Thu, 05 Aug 2021 07:03 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़

सार

मवानी दवानी में स्वास्थ्य विभाग ने 30 मई से प्रधान कार्यालय में टीकाकरण अभियान शुरू किया। तीन अगस्त तक स्वास्थ्य विभाग ने 505 लोगों का टीकाकरण कर सौ फीसदी काम पूरा कर लिया है।
विज्ञापन
मवानी दवानी में 100 फीसदी लोगों को लगी वैक्सीन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के बंगापानी तहसील के ग्राम पंचायत मवानी दवानी में कोरोना की पहली डोज का शत प्रतिशत टीकाकरण हो चुका है। टीकाकरण कराने में स्वास्थ्य कर्मियों समेत कई लोगों ने सहयोग किया। दो माह की कड़ी मेहनत के बाद यह उपलब्धि हासिल की है।

विज्ञापन


मवानी दवानी में स्वास्थ्य विभाग ने 30 मई से प्रधान कार्यालय में टीकाकरण अभियान शुरू किया था। तीन अगस्त तक स्वास्थ्य विभाग ने 505 लोगों का टीकाकरण कर 100 फीसदी काम पूरा कर लिया है। इसका श्रेय पूरी टीम और स्थानीय लोगों को जाता है। टीकाकरण के लिए टीम ने उबड़-खाबड़ रास्तों को पार किया।

आपदा क्षेत्र होने के बावजूद बारिश और तेज धूप में भी स्वास्थ्य कर्मियों ने घर-घर जाकर भी लोगों का टीकाकरण किया। क्षेत्र की 262 पुरुष, 240 महिला, तीन दिव्यांग लोगों का टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन


इस कार्य में चिकित्साधिकारी राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय मवानी दवानी डॉ. एनएस रावल, फार्मासिस्ट संजय तिनसोला, वार्डब्वॉय देवेंद्र मर्तोलिया, एएनएम रजनी बिष्ट, चित्रा चंद, कंप्यूटर ऑपरेटर पुष्कर गिरी, राजीव गोस्वामी, आशा कार्यकर्ता हेेमा, सीता, तनुजा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता धाना देवी आदि ने सहयोग किया।

लाभार्थी    संख्या
पुरुष         262
महिला      240
विकलांग    03

क्षेत्र पंचायत सदस्य भगत सिंह की रही मुख्य भूमिका
क्षेत्र पंचायत सदस्य भगत सिंह मेहरा ने अपने स्वयं के खर्चे और संसाधनों से टीका केंद्र खुलवाया है। इसके बाद स्वास्थ्य कर्मियों के खाने पीने की पूरी व्यवस्था की। दुर्गम क्षेत्रों तक भी नौ किमी की पैदल यात्रा की। स्वयं की कर्मियों के आने जाने के लिए वाहन का खर्च भी उठाया। वे टीम के साथ स्वयं सेवक की तरह जुटे रहे। बारिश, धूप में भी वे टीकाकरण के लिए टीम को हर जगह लेकर पहुंचे।

मवानी दवानी क्षेत्र में 100 फीसदी टीकाकरण होना अच्छी बात है। कर्मियों ने कड़ी मेहनत से लोगों का टीकाकरण कर पहली डोज लगा दी है। क्षेत्र के लोगों को कर्मी इसी तरह कार्य करते हुए दूसरा डोज भी समय से लगाएं।
विज्ञापन

- डॉ. एचसी पंत, सीएमओ।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें