फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ के लेलू में होगा एक हजार दर्शकों की क्षमता वाले इंडोर स्टेडियम का निर्माण

विज्ञापन
Construction of Indoor Stadium in Lelu Pithauragarh
विज्ञापन
दीपक कापड़ी
विज्ञापन

पिथौरागढ़। सीमांत जिले के खिलाड़ियों के लिए एक अच्छी खबर है। लेलू में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए एक हजार दर्शक क्षमता के इंडोर स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए शासन से स्वीकृति मिल गई है। शीघ्र ही यहां पर इंडोर स्टेडियम का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
खिलाड़ी यहां लंबे समय से इंडोर गेम के लिए स्टेडियम बनाने की मांग कर रहे थे। इसलिए खेल विभाग ने वड्डा लेलू में इंडोर स्टेडियम के निर्माण के लिए शासन को 24 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा था। शासन ने इंडोर स्टेडियम के निर्माण की स्वीकृति दे दी है। पहले चरण का कार्य शुरू करने के लिए आठ करोड़ रुपये जारी हो चुके हैं। शीघ्र ही कार्यदायी संस्था इंडोर स्टेडियम का निर्माण कार्य शुरू करेगी।
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था सीएनडीएस ने इंडोर स्टेडियम के निर्माण के लिए भूमि का चयन कर निविदा प्रक्रिया पूरी कर दी है। सीएनडीएस के अपर सहायक अभियंता प्रकाश जोशी का कहना है कि शीघ्र ही इंडोर स्टेडियम का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। यहां बैडमिंटन, टेबल टेनिस, कुश्ती, बास्केटबॉल, हैंडबॉल आदि इंडोर गेम होंगे। लेलू में इंडोर स्टेडियम बनने के बाद सीमांत जनपद की खेल प्रतिभाओं को इसका लाभ मिलेगा।
इंडोर स्टेडियम में होंगे 38वें राष्ट्रीय खेल
पिथौरागढ़। 36वें राष्ट्रीय खेल गोवा और 37वें राष्ट्रीय खेल छत्तीसगढ़ और 38वें खेल इस वर्ष उत्तराखंड में प्रस्तावित थे, लेकिन कोरोना के कारण आयोजन नहीं हो पाया। इसी क्रम में यहां वड्डा लेलू में इंडोर स्टेडियम बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

लेलू में इंडोर स्टेडियम के बहुउद्देश्यीय हॉल के लिए शासन से स्वीकृति मिलने के बाद पहली किस्त मिल गई है। शीघ्र ही कार्य शुरू कर दिए जाएंगे। इसी स्टेडियम में 38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन किया जाना है।
-संजीव पौरी, जिला क्रीड़ा अधिकारी, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें