फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चतुर्थ श्रेणी कर्मियों ने दो घंटे का किया बहिष्कार

विज्ञापन
पिथौरागढ़ जिला अस्पताल में मांगों के लिए प्रदर्शन करते कर्मी। (संवाद न्यूज एजेंसी) - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिला अस्पताल में चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ ने सरकार के खिलाफ मांगों के लिए प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि सहमति के बाद भी उनकी मांगों की अनदेखी की जा रही है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

सोमवार को चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) के जिलाध्यक्ष ललित शाह के नेतृत्व में कर्मियों ने जिला अस्पताल परिसर में एकत्र होकर दो घंटे का कार्य बहिष्कार किया। उन्होंने कहा 27 जुलाई को सीएमओ कार्यालय में सीएमओ का घेराव किया जाएगा। महिला उपाध्यक्ष ममता चंद ने कहा महानिदेशालय के अधिकारियों के साथ वार्ता में पदोन्नति के लिए 50 फीसदी के कोटे के लिए लैब सहायक, ओटी सहायक, डार्क रूम सहायक, ड्रेसर पर सहमति बनी थी। पूरे प्रदेश में चतुर्थ श्रेणी कर्मी पूर्व से ही ओटी, लैब, रक्तकोष, प्लास्टर, डार्करूम सहायक पर कार्य कर रहे हैं। इन पदों पर पदोन्नति से सरकार, शासन पर कोई वित्तीय व्यय भार भी नहीं पड़ने वाला है। सभी कर्मी पहले से ही 2400 व 2600 ग्रेड पे ले रहे हैं। महानिदेशालय से वार्ता में सहमति होने के बाद भी 50 फीसदी के बजाय 25 फीसदी का कोटा कर दिया गया है। कहा मांगें पूरी नहीं की गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान डॉ.पीएमएस केसी भट्ट के माध्यम से मांगों का ज्ञापन सीएम को भेजा गया। प्रदर्शन में हीरा देवी, देवकी बिष्ट, सुरेश बिष्ट, देव सिंह, रोशन, कुंडल कार्की, विनोद जोशी, भूपेंद्र चंद, भूपेंद्र लाल, बहादुर चंद, गिरीश चंद समेत कई शामिल रहे।
मरहम पट्टी वालों को करना पड़ा थोड़ा इंतजार
पिथौरागढ़। जिला अस्पताल में चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ की हड़ताल के बाद मरहम पट्टी और इंजेक्शन लगाने वालों को इंतजार करना पड़ा। जबकि ओपीडी सामान्य रूप से चली। ओटी भी प्रभावित नहीं रही। सीएमओ डॉ. एचसी पंत ने बताया हड़ताल को देखते हुए पहले ही तैयारियां कर ली गई थी। मरीजों को किसी भी प्रकार की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

लिए प्रदर्शन करते कर्मी। (संवाद न्यूज एजेंसी)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें