फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारहमासी सड़क के निर्माण के दौरान पैदल रास्तों पर डाल दिया मलबा, मलबे में रपटने से एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। बारहमासी सड़क निर्माण का मलबा गांवों के पैदल रास्तों, गौचर और पनघटों में डाले जाने से से लोग परेशान हैं। गोगना सिलग्वानी ग्राम पंचायत का एक व्यक्ति सड़क निर्माण के बाद पैदल रास्ते में डाले गए मलबे में फिसलकर गहरी खाई में गिरने से घायल हो गया। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद घायल को हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत गोगना सिलग्वान निवासी 61 वर्षीय शेर सिंह पुत्र बहादुर सिंह गांव से मटेला बैंड पर घर का आवश्यक सामान लेने आए थे। मटेला बैंड से सौ मीटर आगे गांवों को जाने वाले पैदल रास्ते में बाहरमासी सड़क का मलबे में फिसलकर वह गहरी खाई में गिर गए। आसपास के लोगों को जब हादसे की जानकारी लगी तो उन्होंने घायल को खाई से निकाला। इसके बाद उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। हादसे में उनके कमर, पैर पर गंभीर चोट आई हैं। चिकित्सकों ने उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर एसटीएच हल्द्वानी रेफर कर दिया है। शेर सिंह के बेटे चंचल सिंह का कहना है कि वह पिता को उपचार के लिए चड़ीगढ़ ले जाएंगे। ग्राम प्रधान नीमा वल्दिया का कहना है कि बारहमासी सड़क के निर्माण के दौरान मलबा गांवों को जाने वाले गौचर, पनघट और रास्तों में डाल दिया गया है। जिससे गौचर, पनघट, पैदल रास्ते पूरी तरह बदहाल हो गए हैं। उन्होंने कहा कि कई बार एनएच और उच्च अधिकारियों से रास्तों और गोचर, पनघट में डाला गया मलबा उठाने का आग्रह किया गया है, लेकिन इसके बाद भी मलबा नहीं हटाया जा रहा है। मलबे से रास्तों के खराब होने के कारण कई व्यक्ति घायल हो रहे हैं। उन्होंने शीघ्र मलबा हटाने और सड़क निर्माण के दौरान ध्वस्त रास्तों को ठीक करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें