फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां ‘केबीसी’ से बच्चे कमा रहे ज्ञान का अमूल्य धन

विज्ञापन
अटल उत्कृष्ट जीआईसी जौरासी में केबीसी तर्ज पर आयोजित प्रतियोगिता में शामिल छात्र। संवाद न्यूज - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़ (दीपक कापड़ी)। ‘देवियों और सज्जनों, स्वागत है आपका...’ कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) में अमिताभ बच्चन की ये आवाज सुनकर लोग टीवी से चिपक जाते हैं। इससे लोगों का सामान्य ज्ञान तो बढ़ता ही है शो के प्रतिभागी रातोंरात लखपति-करोड़पति बन जाते हैं। इसी शो से प्रेरणा लेकर अटल उत्कृष्ट स्कूल जीआईसी जौरासी के राजनीति विज्ञान के प्रवक्ता धीरज सिंह खड़ायत ने बच्चों को ज्ञान का ‘अमूल्य धन’ देने के लिए स्कूल में कौन बनेगा स्कूल चैंपियन प्रतियोगिता शुरू की है।
विज्ञापन

विद्यालय में प्रत्येक शुक्रवार को प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसमें जूनियर और सीनियर वर्ग के छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर रहे हैं। केबीसी के फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट की तरह ही प्रतियोगिता के लिए छात्र-छात्राओं का चयन करने के लिए बच्चों से सवाल पूछे जा रहे हैं और सबसे तेज जवाब देने वाले बच्चों को प्रतियोगिता में शामिल किया जा रहा है। चयन के बाद बच्चे को विशेष सीट पर बैठाकर सिलेबस और सामान्य ज्ञान से जुड़े सवाल पूछे जा रहे हैं। नौ प्रश्नों के सही जवाब देने वाले बच्चे को स्वर्ण, उससे कम सही जवाब देने वाले को रजत और सबसे कम जवाब देने वाले बच्चे को कांस्य पदक देकर सम्मानित किया जा रहा है। संवाद
बच्चों के लिए बनाई तीन लाइफलाइन
पिथौरागढ़। अटल उत्कृष्ट जीआईसी जौरासी में कौन बनेगा करोड़पति की तर्ज पर प्रतियोगिता के लिए तीन लाइफलाइन भी बनाई गई हैं। इसमें 50-50, एक्सपर्ट एडवाइस और ऑडियंस पोल शामिल हैं। 50-50 में बच्चों को दो ऑप्शन दिए जा रहे हैं। एक्सपर्ट एडवाइज के लिए विद्यालय के एक शिक्षक को नियुक्त किया जा रहा है। ऑडियंस पोल के लिए बच्चों से हाथ खड़े करवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

विद्यालय में पढ़ने वाले अधिकतर बच्चे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के होते हैं। सिलेबस की पढ़ाई तो पूरी कर लेते हैं लेकिन समय प्रबंधन और सामान्य ज्ञान में पीछे छूट जाते हैं। इसको देखते हुए 29 सितंबर से प्रत्येक शुक्रवार को कौन बनेगा स्कूल चैंपियन प्रतियोगिता की शुरुआत की गई है। इसमें विषय से जुड़े प्रश्नों के अलावा सामान्य ज्ञान के प्रश्न होते हैं। - धीरज सिंह खड़ायत, शिक्षक
प्रत्येक माह होता है विद्यालय में दीवार पत्रिका का विमोचन
पिथौरागढ़। विद्यालय में प्रत्येक माह नव चेतना दीवार पत्रिका का विमोचन किया जाता है। इसमें बच्चों की रुचि के अनुसार लिखे लेखों, कहानियों, कविताओं आदि को शामिल किया जाता है। मुख्य शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार जुकरिया और अभिभावकों ने शिक्षक के प्रयासों की सराहना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें