फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क की बदहाली ऐसी, गड्ढों से पानी पी रहे मवेशी

विज्ञापन
आठगांव शिलिंग-मसमोली सड़क में बने गड्ढों में मवेशियों को पानी पिलाकर प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। आठगांव शिलिंग-मरसोली सड़क की बदहाली से लोगों में आक्रोश है। ग्रामीण सड़क में बने गड्ढों में अपने मवेशियों को पानी पिला रहे हैं। ग्रामीणों ने सड़क की बदहाली को ठीक करने के लिए प्रदर्शन भी किया। उन्होंने शीघ्र मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

यूथ कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक तिवारी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि मरसोली सड़क की स्थ्ज्ञिति इतनी दयनीय हो गई है कि सड़क में चलना दूभर हो गया है। सड़क पर बने गड्ढों में लोग अपने मवेशियों को पानी पिला रहे हैं। इस सड़क की बदहाली से उन्हें एक फायदा हो रहा है कि मवेशियों को पानी पिलाने के लिए उन्हें गाड़ गधेरे नहीं जाना पड़ रहा है। बदहाल सड़क में आए दिन वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। लोगों का पैदल चलने में काफी दिक्कत हो रही है। सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय निवासी हेम त्रिपाठी ने कहा कि काफी लंबे समय से सड़क की हालत खराब है। संबंधित विभाग और प्रशासन आंख मूंदे बैठा है। जल्द से जल्द सड़क को ठीक नहीं किया गया उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर शंकर दत्त त्रिपाठी सहित कई लोग मौजूद रहे।
मीना बाजार घाट ऊपरतोला सड़क की बदहाली को ठीक करने की मांग
पिथौरागढ़। मीना बाजार-घाट ऊपरतोला सड़क की बदहाली से लोगों में नाराजगी है। ग्राम प्रधान गोगना नीमा वल्दिया ने डीएम कार्यालय में पत्र देकर सड़क की बदहाली को ठीक करने की मांग की है। उनका कहना है कि सड़क की बदहाली के कारण आवागमन में काफी परेशानी उठानी पड़ती है। डामर उखड़ने से जगह-जगह बड़े गड्ढे बन गए हैं। इससे सड़क में दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है। उन्होंने कहा कि सड़क और पुल की मरम्मत के लिए लोनिवि ने आगणन भी बना दिया है, लेकिन आज तक इसे स्वीकृति नहीं मिली है। उन्होंने शीघ्र आगणन को स्वीकृति दिलाकर कार्य शुरू कराने की मांग की है।
विज्ञापन

सड़क के लिए पांचवें दिन भी धरना
मूनाकोट (पिथौरागढ़)। अशोकनगर बेलतड़ी मोटरमार्ग के दो किमी हिस्से पर वर्षों से काम शुरू न होने से गुस्साएं क्षेत्रावासी पांचवें दिन भी धरने पर बैठे। क्वारबन गांव के लोगों ने सरकार, प्रशासन, विभाग और ठेकेदार के खिलाफ नारेबाजी की। क्षेत्रवासियों ने कहा कि जब तक सरकार दो किमी हिस्से पर टेंडर प्रक्रिया कर काम शुरू नहीं कराती धरना जारी रहेगा।
बुधवार को क्वारबन गांव की जानकी भट्ट, नीलम भट्ट, सुनीता भट्ट ने सड़क के लिए धरना दिया। धरना समाप्त कराने के लिए प्रशासन ने क्षेत्र के राजस्व उपनिरीक्षकों को भेजा लेकिन उन्हें बैरंग लौटना पड़ा। क्षेत्र के लोगों ने बताया कि सड़क सुविधा न होने से पिछले एक साल में भूतपूर्व सैनिक गिरीश चंद्र भट्ट, त्रिलोक चंद्र भट्ट और दयालू चंद्र भट्ट की ब्लड प्रेशर बढ़ने के कारण अस्पताल ले जाते समय मौत हो चुकी है। ग्रामीणों ने बताया ये गांव सड़क सुविधा से वंचित न होते तो आज हम इन लोगों को नहीं खोते।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें