फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: कार से 1,99,500 की नकदी बरामद

Sun, 07 Apr 2024 10:13 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। एसएसटी टीम ने चौकी घाट में चेकिंग के दौरान एक कार से 1,99,500 की नकदी बरामद की।
विज्ञापन

कार सवार सुनील कुमार के पास इस धनराशि से संबंधित कोई भी कागजात नहीं थे। वर्तमान में जारी आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन कर बिना किसी वैध कागजात के धनराशि का उपयोग लोकसभा चुनाव में प्रलोभन और दुरुपयोग में इस्तेमाल किए जाने की आशंका पर धनराशि जब्त कर सील कर दी गई। संवाद
विज्ञापन


ग्रामीणों को दिलाई मतदान करने की शपथ

धारचूला। विधानसभा धारचूला- मुनस्यारी क्षेत्र में रविवार को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
अभियान के तहत स्वीप समन्वयक एआर दताल और शंकर दत्त भट्ट ने तहसीलदार मुनस्यारी चंद्र प्रकाश आर्या, इंस्पेक्टर आईटीबीपी बहादुर सिंह पिमोली, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. हितेश कुमार जोशी, नायब तहसीलदार वीरम सिंह पंवार की उपस्थित में बूथ लेबल अवेयरनेस ग्रुप की बैठक की। इस अवसर पर मतदाताओं को मतदान करने की शपथ दिलाई गई। इस दौरान बुजुर्ग महिला मतदाताओं ने भी मतदान करने की बात दोहरायी। कार्यक्रम में बीएलओ नीलम और गीता ने सहयोग किया। संवाद
विज्ञापन




.


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें