फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीआरओ ने कैलाश मानसरोवर सड़क से किया बर्फ हटाने का कार्य तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। बीआरओ ने चीन सीमा को जोड़ने वाली कैलाश मानसरोवर सड़क से बर्फ हटाने का कार्य तेज कर दिया है। गुंजी से नाभीढांग तक सड़क से बर्फ हटा दी गई है लेकिन सुधार कार्य के लिए फिलहाल इस पर आवाजाही बंद रखने का निर्णय लिया गया है। सिर्फ स्थानीय लोगों और सुरक्षा कर्मियों को ही रविवार से सोमवार सुबह 11 बजे तक आवाजाही की अनुमति दी गई है।
विज्ञापन

बीआरओ के अधिकारियों ने बताया कि गुंजी कुटी आदि कैलाश सड़क से बर्फ हटाने का कार्य तेजी से चल रहा है। दिसंबर से फरवरी तक व्यास घाटी के गुंजी से नाभीढांग, कुटी आदि कैलाश तक तीन से छह फुट बर्फ पड़ती है। गर्मी शुरू होने के बाद मौसम सही होने पर बीआरओ ने सड़क से बर्फ हटाने का कार्य शुरू कर दिया है। बीआरओ के अधिकारियों ने बताया कि सड़क सुधारीकरण में तेजी आए इसी को देखते हुए जन सामान्य के लिए आवाजाही बंद रखने का निर्णय लिया गया है। हर सप्ताह रविवार से सोमवार सुबह 11 बजे तक स्थानीय लोग और सुरक्षा कर्मी आवाजाही कर सकेंगे। अन्य लोगों के लिए आवाजाही बंद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें