फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 जून को जिला अस्पताल आएं एक यूनिट रक्तदान कर जरूरतमंदों का जीवन बचाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से 14 जून को जिला रक्तकोष विभाग और रेडक्रॉस सोसाइटी के सहयोग से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया है। इस शिविर में आप भी प्रतिभाग कर एक यूनिट रक्तदान कर किसी जरूरतमंद का जीवन बचा सकते हैं।
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से हर साल 14 जून को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है ताकि अस्पतालों में भर्ती मरीजों, घायलों सहित आपात स्थिति में किसी जरूरतमंद को ब्लड उपलब्ध हो सके। जिला अस्पताल के रक्तकोष प्रभारी डॉ. नरेंद्र शर्मा और जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष महेश चंद्र पंत ने भी लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर रक्तदान करने की अपील की है।
जिला अस्पताल के रक्तकोष प्रभारी डॉ. शर्मा ने बताया कि 14 जून को जिले के प्रत्येक प्राथमिक चिकित्सालय, सीएचसी और जिला अस्पताल में ब्लड ग्रुप की जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को अपना ब्लड ग्रुप पता नहीं है वह खून की जांच करा सकते हैं। बताया कि ग्राम पंचायत भड़कटिया में ब्लड ग्रुप कैंप का आयोजन किया जाएगा जिसमें युवा रक्तदाताओं की ओर से रक्तदान के लिए हर समय तैयार रहने का शपथ पत्र भी भरा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें