फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनरलाइन क्षेत्र में जाने की जिद कर रही हरमीत को भेजा गया नारी निकेतन

विज्ञापन
धारचूला में तहसील परिसर में बैठी यूपी की हरमीत। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
धारचूला/पिथौरागढ़। धारचूला प्रशासन के लिए मुसीबत बनी खीरी यूपी निवासी 28 वर्षीय हरमीत कौर पुत्री गुरुदयाल सिंह को एसडीएम नंदन कुमार के आदेश के बाद नारी निकेतन पिथौरागढ़ भेज दिया गया है। परमिट की अवधि समाप्त होने के बाद भी उसके नाभीढांग से नहीं लौटने की जिद के कारण पुलिस और प्रशासन एक सप्ताह से पशोपेश में था।
विज्ञापन

हरमीत अपनी मां के साथ नाभीढांग आईं थीं। इनर लाइन परमिट समाप्त होने के बाद भी वह लौटने को तैयार नहीं हुई। उनके प्रतिबंधित क्षेत्र नाभीढांग में इनर लाइन परमिट की समय अवधि समाप्त होने की सूचना आइटीबीपी ने पुलिस को दी थी। इसके बाद चार जून को उन्हें धारचूला कोतवाली में लाया गया था। शिव से अपना विवाह हो जाने और 28 जून तक शिव के दर्शन होने की बात कहकर हरमीत फिर से इनर लाइन पास दिए जाने की मांग प्रशासन से कर रही थीं। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एसडीएम के आदेश पर हरमीत को एसआई प्रियंका मौनी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शनिवार को पुलिस वाहन से नारी निकेतन पिथौरागढ़ पहुंचा दिया है। कोतवाल कुंवर सिंह रावत ने बताया परिजनों को बार-बार सूचना देने पर भी वे धारचूला नहीं आए। अब एसडीएम के आदेश पर उसे पिथौरागढ़ नारी निकेतन पहुंचा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें