फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

60 से अधिक सीटें जीतेगी भाजपा : गजराज

विज्ञापन
पिथौरागढ़ में प्रेसवार्ता के दौरान मौजूद भाजपा नेता। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। भाजपा कार्यालय खड़कोट में हुई प्रेस वार्ता में प्रदेश मंडी परिषद अध्यक्ष गजराज सिंह बिष्ट ने दावा किया कि विस चुनाव में भाजपा 60 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करेगी। कहा कि कार्यकर्ता प्रदेश में साढ़े चार साल में किए गए कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने हर विधानसभा में काफी विकास कार्य किए हैं, जिसका फायदा उन्हें चुनाव में मिलेगा। कहा कि पिथौरागढ़ में बेस अस्पताल का निर्माण और आंवलाघाट योजना से लोगों की दिक्कतें कम हुई हैं। मड़ खड़ायत में बन रहे ट्यूलिप प्रोजेक्ट से पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ ही स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा। कहा कि युवा सीएम पुष्कर सिंह धामी सभी दलों को साथ लेकर विकास कार्य कर रहे हैं। वहां जिला प्रभारी गणेश ठकुराठी, जिलाध्यक्ष विरेंद्र वल्दिया, जिपं. अध्यक्ष दीपिका बोहरा, विधायक चंद्रा पंत, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष मनोज सामंत, पालिकाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत, वरिष्ठ भाजपा नेता केदार जोशी, महेंद्र सिंह लुंठी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें