फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर हुआ पेचवर्क सात महीने में हुआ खराब

विज्ञापन
मूनाकोट के सल्ला-गोगना सड़क पर गड्ढे में भरा पानी। (संवाद न्यूज एजेंसी) - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
मूनाकोट (पिथौरागढ़)। सीमांत के एक दर्जन से अधिक गांवों को यातायात सुविधा देने वाले सल्ला गोगना मोटर मार्ग पर कई गड्ढे बन चुके हैं। सात माह पहले सड़क पर पीएमसीएसवाई ने पेचवर्क भी किया। बरसात के मौसम में गड्ढों में पानी भरने से सड़क पर वाहन चलाना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

मूनाकोट विकासखंड के दूरस्थ क्षेत्र पंचेश्वर को जोड़ने वाली गोगना सड़क पर दर्जनों गड्ढे हो गए हैं। सड़क पर रोजाना दर्जनों वाहन चलते हैं। क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र चंद राजा ने बताया कि सड़क पर सल्ला, चिंगरी, रौतगढ़ा, तड़ेमियां, पाटी पल्चौड़ा, पंचेश्वर, भौरा और हल्दू के लोग सफर करते हैं।
पीएमजीएसवाई ने सात महीने पहले ही सड़क पर हुए गड्ढों को भरकर डामर किया गया है लेकिन पेचवर्क का काम एक बरसात भी नहीं टिक पाया है। ये कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े करता है। सड़क पर रोज चलने वाले चालक पंकज सिंह और क्षेत्र के लोगों ने सड़क के मरम्मत की जांच कर गड्ढों को भरने की मांग की है।
विज्ञापन

गोगना सड़क के मेंटिनेंस का समय समाप्त हो चुका है। जिन स्थानों पर घटिया गुणवत्ता का काम हुआ है। वहां पर बरसात के बाद ठेकेदार से दोबारा डामर कराया जाएगा। - चंदन सिंह कोहली, जूनियर अभियंता, पीएमजीएसवाई, मूनाकोट।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें