जौलजीबी में बदहाल संचार के खिलाफ धरना देते लोग। (संवाद न्यूज एजेंसी)
- फोटो : PITHORAGARH
जौलजीबी (पिथौरागढ़)। क्षेत्र में संचार सुविधा बदहाल है। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके खिलाफ काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा सीमांत में बदहाल संचार के लिए सरकार जिम्मेदार है, जिसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ता है। उन्होंने कहा जल्द निजी संचार कंपनियों की सेवा शुरू की जाए।
बुधवार को व्यापार संघ अध्यक्ष धीरेंद्र धर्मशक्तू के नेतृत्व में लोगों ने बाजार में धरना प्रदर्शन कर सरकार और बीएसएनएल के खिलाफ नारे लगाए। उन्होंने कहा सभी लोग अपने मोबाइल में महीने भर के लिए रिचार्ज कराते हैं, लेकिन जब नेटवर्क नहीं होता है। ऐसे में रिचार्ज पैक बर्बाद हो जाता है।
वरिष्ठ व्यापारी नारायण चंद ने कहा पोस्ट ऑफिस में संचार के कारण आरडी जमा नहीं हो पाती है। व्यापार संघ संरक्षक शकुंतला दताल ने कहा व्यवस्थाएं नहीं ठीक हुई तो 31 को धारचूला तहसील में प्रदर्शन किया जाएगा। धरना प्रदर्शन में अमर बहादुर चंद, खगेंद्र कुमार अवस्थी, संजय दताल, जानकी बुर्फाल, बसंती दास, उमेश चंद आदि थे।