पिथौरागढ़ रामलीला मैदान में आमरण अनशन पर बैठे कर्मियों को उठाने के लिए प्रशासन और पुलिस की टीम। ?
- फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। पांच सूत्री मांगों के लिए आमरण अनशन पर बैठे आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मियों प्रशासन ने उठाकर अस्पताल पहुंचा दिया। हालांकि कर्मी फिर आमरण अनशन पर बैठ गए। जैसे ही कर्मियों के आमरण अनशन पर बैठने की जानकारी मिली तो प्रशासन फिर से मौके पर पहुंच गया और आमरण अनशन दोनों कर्मियों को उठाकर अस्पताल पहुंचा दिया। प्रशासन की इस कार्यवाही से कर्मियों में आक्रोश है।
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को समीक्षा बैठक में सभी कर्मियों की 31 मार्च 2022 तक सेवा बहाल करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद भी स्वास्थ्य कर्मियों का अनशन जारी था। रविवार को रामलीला मैदान में चौथे दिन आउटसोर्स कर्मी पांच सूत्री मांगों के लिए दीपक खड़ायत और कमल आमरण अनशन पर डटे रहे। उन्होंने कहा कि सीएम ने आदेश तो दिए लेकिन पूर्व में भी सीएम मुलाकात में ऐसा कह चुके हैं।
इसके बावजूद अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। उन्होंने उपनल के माध्यम से तैनाती की मांग उठाई। तहसीलदार पंकज चंदोला के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम ने आमरण अनशन पर बैठे दोनों कर्मियों को उठा लिया। तहसीलदार ने बताया आमरण अनशन पर बैठे एक कर्मी का शुगर बढ़ा है और एक का कम है। इस कारण उन्हें उठाया गया है। सभी कर्मियों ने प्रशासन की इस कार्यवाही का विरोध किया है।