फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ के अजय को मिला नेशनल यूथ अवार्ड

विज्ञापन
दिल्ली में अजय ओली को सम्मानित करते युवा एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। घनश्याम ओली चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी के संस्थापक अजय ओली को दिल्ली में आयोजित नेशनल यूथ अवॉर्ड्स समारोह में केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने नेशनल यूथ अवार्ड से सम्मानित किया। विज्ञान भवन में बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय युवा दिवस पर देश भर के 22 युवाओं को सम्मानित किया गया, जिसमें उत्तराखंड से अजय ओली शामिल रहे। 10 वर्षों बाद उत्तराखंड को यह राष्ट्रीय सम्मान मिला है।
विज्ञापन

अजय को बालश्रम और बाल भिक्षा को खत्म कर बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के लिए यह पुरस्कार दिया गया। अजय पिछले सात वर्षों से हजारों बच्चों को शिक्षा से जोड़ चुके हैं और कई बच्चों को मुख्य धारा से जोड़ने में लगे हैं। पुरस्कार प्राप्त करने के बाद अजय ने युवाओं के नाम संदेश में कहा की सबसे पहले तो यह अवार्ड समाज का है और उनमें भी युवाओं को इसका श्रेय जाता है। पिथौरागढ़ के टाना गांव निवासी अजय ओली पिछले सात साल से सामाज सेवा में सक्रिय हैं। वह लिम्का बुक और इंडिया बुक रिकॉर्ड में नाम दर्ज कर चुके हैं। उत्तराखंड के राज्यपाल के हाथों भी अजय सम्मानित हो चुके हैं। ओली अब तक नंगे पांव से 98 हजार किलोमीटर से अधिक की यात्रा कर 109 शहरों में 13 हजार से ज्यादा जागरूकता अभियान और कार्यक्रम आयोजित कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें