फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजय ने कंपनियों को भारत में निवेश करने के लिए किया प्रेरित

विज्ञापन
अजय जोशी। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। हनुमान मंदिर पिथौरागढ़ निवासी अंबिका जोशी के बेटे अजय जोशी ने 14 और 15 फरवरी को दुबई (यूएई) में आयोजित अंतरराष्ट्रीय एग्रो केमिकल्स कांफ्रेंस में हिस्सा लिया। उन्होंने भारत के एग्रो केमिकल आदि की जानकारी देते हुए वहां मौजूद कंपनियों और सरकारों के डेलीगेटों को भारत में निवेश करने के लिए प्रोत्साहित किया। कांफ्रेंस में हिस्सा लेने वाले वह सबसे कम उम्र के व्यक्ति थे।
विज्ञापन

दुबई में आयोजित अंतरराष्ट्रीय एग्रो केमिकल्स कांफ्रेंस में 40 देशों की बड़ी कंपनियों के सीईओ, कंपनी के स्वामी और सरकारों के डेलीगेटों ने हिस्सा लिया। इस कांफ्रेंस के लिए विश्वभर से आठ लोगों का चयन किया गया था। भारत से कांफ्रेंस में हिस्सा लेने के लिए अजय जोशी का चयन हुआ था। उन्होंने कांफ्रेंस में चीन और भारत के एग्रो केमिकल बाजार को लेकर जानकारी दी और वहां मौजूद कंपनियों के सीईओ को भारत में निवेश करने के लिए प्रेरित किया। उनके प्रस्तुतीकरण को स्मारिका में स्थान दिया गया। अजय को स्पेशलिस्ट केमिकल्स में वरिष्ठ सलाहकार के रूप में जाना जाता है। अजय विश्व की 70 केमिकल कंपनियों की व्यावसायिक रणनीति में योगदान प्रदान करना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें