फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों पर बर्बाद हो रहा है हजारों लीटर पानी

विज्ञापन
एनएच पर होटल प्लाजा के पास पाइपलाइनों से लीकेज करता पानी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नगर की सड़कों और रास्तों में हर रोज हजारों लीटर पानी बहता रहता है। पाइपलाइनों में जगह-जगह लीकेज होने से हर रोज पानी की बर्बादी होती है। मंगलवार को संवाद न्यूज एजेंसी ने विभिन्न स्थानों में जाकर पाइप लाइनों की लीकेज पर बर्बाद होते पानी पर पड़ताल की।
विज्ञापन

सुबह नौ बजे टीम एंचोली क्षेत्र में पहुंची, यहां होटल प्लाजा के पास पाइपलाइन में लीकेज दिखी। पानी की बौछार इतनी अधिक थी कि चंद मिनटों में लोग भीग जाएं। लिंक रोड में टीम को बिजली के पोल के पास लीकेज मिला। सहकारी बैंक के बगल से जाने रास्ता लीकेज के कारण चलने लायक नहीं था। अल्मोड़ा अर्बन बैंक से नीचे वाले रास्तों की नाली में बिछे पाइपों से भी पानी रिसता दिखाई दिया। सिनेमा लाइन क्षेत्र में शिवालय वाली गली में पाइपलाइनों में लीकेज मिली। विण क्षेत्र के तिलढुकरी वार्ड में विवेकानंद स्कूल के पास और कैंट रोड में पानी का रिसाव देखने को मिला।
शिवालय वाली गली में जब तक पानी चलता है, पूरा रास्ता गीला हो जाता है। लोगों को आवाजाही में दिक्कत का सामना करना पड़ता है। विभाग को पाइपलाइनों को ठीक करना चाहिए, जिससे पानी की बर्बादी रुक सके। - पवन माहरा, सभासद सिनेमालाइन
विज्ञापन

होटल प्लाजा के पास पानी रोजाना घंटों बहता रहता है। लीकेज ठीक की जाती तो लोगों केे पर्याप्त मात्रा में पानी मिल जाता। क्षेत्र में कई जगह ऐसे हैं, जहां पर लीकेज होती है। विभाग को इसका ध्यान रखना चाहिए। -किशोर जोशी, स्थानीय, भदेलबाड़ा
तिलढुकरी और विण वार्ड में पानी की बर्बादी को देखने वाला कोई नहीं है। पानी ढाई बजे आता है। मगर जब तक पानी चलता है तो विण जाखनी वार्ड में कैंट रोड पर फैला रहता है। जिससे लोगों को आवाजाही में दिक्कत होती है। - विजेंद्र महर, सभासद, विण जाखनी
सुबह आठ बजे से पानी आता है। करीब दो घंटे तक पानी पाइपलाइनों से लीकेज करता रहता है। कई बार कीचड़ होने से आवाजाही मुश्किल। विभाग को पेयजल लाइनों की मरम्मत कर पानी की बर्बादी रोकनी चाहिए। - तपन रावत, स्थानीय, तिलढुकरी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें