फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारी बारिश और ठंड के बीच आमरण अनशन में डटे आंदोलनकारी

विज्ञापन
बारीश और ठंड के बावजूद आमरण अनशन में बैठे आंदोलनकारियों को समर्थन देते लोग। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
डीडीहाट(पिथौरागढ़)। डीडीहाट जिला बनाने की मांग को लेकर 18 दिनों से चल रहा आमरण अनशन जारी है। आंदोलनकारी भारी बारिश और लगातार बढ़ रही ठंड के बावजूद रामलीला मैदान में डटे हुए हैं। आंदोलनकारियों के समर्थन में व्यापार संघ मंगलवार को बाजार बंद रखेगा।
विज्ञापन

जिला बनाने की मांग को लेकर चल रहे आमरण अनशन के 18वें दिन कमलेश सिंह और पंकज बोरा के स्वास्थ्य में गिरावट दर्ज की गई है। डीडीहाट में लगातार हो रही बारिश और ठंड के बावजूद दोनों आमरण अनशनकारी के हौसले बुलंद हैं। आमरण अनशनकारियों के समर्थन में व्यापार संघ ने बैठक कर जिला बनाने के समर्थन में मंगलवार को बाजार बंद करने का निर्णय लिया है। व्यापार संघ के अध्यक्ष मनोज साह और संरक्षक कुंडल सिंह कन्याल ने बताया कि डीडीहाट जिले की मांग को लेकर आमरण अनशन में बैठे युवाओं का जोश बढ़ाने और सरकार से डीडीहाट को जिला बनाने की मांग को लेकर व्यापारियों ने स्वेच्छा से मंगलवार को पूरा बाजार बंद करने की बात व्यापार संघ के समक्ष रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें