फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ में आदि कैलाश यात्रा के चौथे दल का भव्य स्वागत

विज्ञापन
टनकपुर से आदि कैलाश यात्रा के लिए रवाना होते श्रद्धालु। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
पिथौरागढ़/धारचूला/टनकपुर। आदि कैलाश यात्रा दल पहली बार टनकपुर पहुंचा जबकि पिथौरागढ़ में आदि कैलाश यात्रियों के चौथे दल का स्वागत किया गया।
विज्ञापन

आदि कैलाश यात्रा के लिए दिल्ली से टनकपुर होकर 22 सदस्यीय दल रवाना हुआ। इसमें अधिकतर सदस्य दिल्ली के निवासी हैं। रवानगी से पहले टीम का स्वागत किया गया। ककरालीगेट पर रेंजर महेश सिंह बिष्ट ने हरी झंडी दिखाकर दल को रवाना किया। वर्ष 1981 से शुरू आदि कैलाश यात्रा पहले हल्द्वानी होकर जाती थी, लेकिन पहली बार ये टीम टनकपुर होकर गई। ये दल पाताल भुवनेश्वर, पिथौरागढ़, धारचूला नारायण आश्रम, कालापानी, गुंजी, कुटी होकर आदि कैलाश पहुंचेगा। कमल चोपड़ा के नेतृत्व वाले इस दल में छह महिलाएं और 16 पुरुष शामिल हैं। इनमें चंद्रकांत सिंह, राकेश कुमार, राजलक्ष्मी, मानवी, दीपिका मित्तल, मीनाक्षी, शिवालिक सिंह आदि हैं। अधिकतर सदस्य पहली बार ओम पर्वत के दर्शन करेंगे। गाइड सोनम खंपा, सौरभ कलखुड़िया हैं। इस मौके पर सभासद योगेश पांडेय, पवन पांडेय, तरुण पंत, नवल किशोर तिवारी आदि थे।
विज्ञापन

वहीं आदि कैलाश यात्रियों के चौथे दल का पर्यटक आवास गृह पिथौरागढ़ पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। यात्रियों को पर्यटक आवास गृह के प्रबंधक दिनेश गुरुरानी ने हिमालय बचाओ अभियान के तहत शपथ दिला रजिस्टर भराए। इस दौरान यात्रियों ने मानसरोवर यात्री वाटिका में पौधरोपण भी किया। गुरुरानी ने यात्रियों को कालापानी मंदिर परिसर में पौधरोपण के लिए पांच पौधे दिए। यात्रियों ने कहा कि उच्च हिमालयी क्षेत्र से कूड़ा आदि इकट्ठा कर धारचूला लाएंगे। यात्रा दल में शामिल पटियाला के सबसे कम उम्र के 10 वर्ष के माधव और 12 वर्ष की वृंदा ने कहा कि वह यात्रा पूरी करने के बाद अपने घर में भी पौधे लगाएंगे। दल में 38 यात्री शामिल हैं। इस मौके पर यात्रा दल के कोऑर्डिनेटर कुमाऊं मंडल विकास निगम के चरनजीत सहित कई यात्री मौजूद रहे। दिन में दल के सदस्य धारचूला पहुंचे। बृहस्पतिवार सुबह दल गुंजी के लिए रवाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें