पिथौरागढ़ के कुच्चा गांव में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित निशुल्क चिकित्सा शिविर में मर
पिथौरागढ़। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से पिथौरागढ़ के गांव कुच्चा बिसाड़ में महिला डेयरी विकास उत्तराखंड के सहयोग से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डॉ. योगेश गरजोला ने 76 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण उन्हें परामर्श दिया
कुच्चा गांव में आयोजित शिविर में सबसे अधिक मरीज आंखों की समस्या से संबंधित आए। शिविर में 22 लोगों की आंखों की जांच की गई। इसके अलावा ब्लड शुगर, यूरिक एसिड, क्रेटेनिन आदि की जांचें भी की गईं।
डॉक्टर की ओर से लोगों को अच्छी सेहत के लिए जरूरी सुझाव भी दिए गए। शिविर में लैब तकनीशियन संजय डालाकोटी, आई टेक्नीशियन दीपक कुमार और राहुल पांडे ने सहयोग किया। इस दौरान लीला गरजोला सहायक प्रबंधक, यशोदा सुपरवाइजर, कंचन वर्मा, मुन्नी देवी, नरेंद्र सिंह आदि थे।
आज का शिविर
शनिवार को नगर के निकटवर्ती पपदेव गांव में सुबह नौ बजे से स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में विभिन्न प्रकार की निशुल्क जांचें की जाएंगी।
फोटो: 08पीटीएच 28पी- पिथौरागढ़ के कुच्चा गांव में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित निशुल्क चिकित्सा शिविर में मरीजों की जांच करते चिकित्सक। संवाद