फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र के लिए 200 कार और 400 दोपहिया वाहन बुक

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। कोरोना महामारी के बाद सुस्त हो गए ऑटोमोबाइल बाजार फिर से तेज रफ्तार से दौड़ने वाला है। नवरात्र को लेकर लोग विभिन्न कंपनियों के शोरूम में वाहनों की अग्रिम बुकिंग कराने लगे हैं। पिथौरागढ़ जिले में 200 कार और 400 दोपहिया वाहनों की बुकिंग हो गई है। शोरूम संचालकों को अभी बुकिंग और बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन

नैनीताल मोटर्स में नवरात्र के लिए 45 कारों की बुकिंग हो चुकी है। नवरात्र शुरू होने में अभी समय है, ऐसे में बुकिंग बढ़कर 200 से ज्यादा पहुंचने की उम्मीद है। नैनीताल मोटर्स में वर्ष 2020 की नवरात्र में कोविड के कहर के बावजूद 110 कारों की बिक्री हुई थी।
गणपति मोर्ट्स में 20 बाइक और 30 स्कूटी की डिमांड आ चुकी है। यह आंकड़ा भी नवरात्र तक 80 तक पहुंच सकता है। पिछले साल यहां 15 बाइक और 30 स्कूटी बिकी थी। साई ऑटोमोबाइल्स में इस बार 15 रॉयल एनफील्ड की बुकिंग हो चुकी है। नवरात्र के लिए इस बार लेकर 10 बुलेट की डिमांड आ चुकी है। ये नवरात्र तक 20 से 25 पहुंचने की उम्मीद है। इसके अलावा जिला मुख्यालय जिले के अन्य हिस्सों में 215 स्कूटी और 125 मोटरसाइकिलों की बुकिंग हो चुकी है। अभी नवरात्र में करीब आठ दिन शेष हैं ऐसे में स्कूटी, बाइक, कारों की बुकिंग बढ़ने की उम्मीद है। कई लोग नवरात्र में बिना बुकिंग किए हुए ही वाहन खरीदते हैं। इस बार नवरात्र में ऑटो बाजार अच्छा रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन

सेमी कंडक्टर की कमी के कारण हो रहा है गाड़ियों का उत्पादन कम
पिथौरागढ़। ऑटोमोबाइल और अन्य सेक्टर में सेमी कंडक्टर की काफी कमी हो गई है। इस कारण प्लांटों में गाड़ियों कम बन रही हैं। नैनीताल मोटर्स के मैनेजर प्रकाश चंद्र लोहनी का कहना है कि सेमी कंडक्टर की कमी के कारण कंपनियां गाड़ियों की डिमांड पूरी नहीं कर पा रही हैं। उन्होंने बताया कि सेमी कंडक्टर का इस्तेमाल गाड़ियों को कंट्रोल करने के लिए किया जाता है। पूर्व में भारत में चीन और मलयेशिया से सेमी कंडक्टर की आपूर्ति होती थी। चीन से विवाद के बाद इसकी चीन से आपूर्ति नहीं हो पा रही है। कोरोना के कारण मलयेशिया से भी सेमी कंडक्टर आने में दिक्कत हो रही है। तीन चार माह बाद वाहनों का उत्पादन बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें