फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: आज पहुंचेगा आदि कैलाश यात्रियों का 15वां दल

Sun, 23 Jun 2024 10:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। कुमाऊं मंडल विकास निगम की ओर से संचालित आदि कैलाश यात्रा का इस सीजन का आखिरी दल सोमवार शाम यहां पहुंचेगा। इस सीजन में निगम के करीब 600 यात्री ओम पर्वत और आदि कैलाश के दर्शन कर चुके हैं।
विज्ञापन

मानसून सीजन शुरू होने से निगम ने आदि कैलाश यात्रा पर रोक लगा दी है। पर्यटक आवास गृह पिथौरागढ़ के प्रबंधक दिनेश गुरुरानी ने बताया कि 15 वें दल में 39 यात्री शामिल हैं। यात्री आज यहां रात्रि विश्राम कर मंगलवार को धारचूला रवाना होंगे। 14 वें दल के यात्री धारचूला पहुंच गए हैं। यात्रियों को हिमालय बचाओ की शपथ दिलाई गई। यात्रियों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए जहां कालापानी, नाभीढांग, ज्योलिंगकांग में भोजपत्र, सुरई के पौधे रोपे वहीं उच्च हिमालयी क्षेत्र से कूड़ा-करकट एकत्र कर उसका धारचूला में निस्तारण किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें