फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: बारिश से सतगढ़ के पास राष्ट्रीय राजमार्ग धंसा

विज्ञापन
कनालीछीना विकासखंड के सतगढ़ गांव के पास धंसी सड़क। संवाद
विज्ञापन
कनालीछीना (पिथौरागढ़)। मूसलाधार बारिश से पिथौरागढ़-धारचूला राष्ट्रीय राजमार्ग में सतगढ़ के पास सुरक्षा दीवार ढह गई। इससे सड़क का एक हिस्सा धंस गया है। हालांकि वाहनों का आवागमन जारी है।
विज्ञापन

पिथौरागढ़-धारचूला हाईवे पर सतगढ़ गांव के पास पहले से ही सड़क के एक हिस्से के धंसने से दरार आई थी। इस जगह पर लगाई गई सुरक्षा दीवार लगातार हो रही बारिश से शनिवार रात ध्वस्त हो गई। इससे 20 मीटर से अधिक सड़क धंस गई है।
रविवार सुबह बीआरओ ने मौके पर पहुंचकर सड़क को दुरुस्त करने का काम शुरू किया। सड़क धंसने से अब यहां पर बेहद संकरा मार्ग हो गया है। वहीं जिस जगह भूस्खलन हुआ है उसके ठीक ऊपर घर हैं। भूस्खलन रोकने के लिए यदि शीघ्र सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए गए तो खतरा बढ़ सकता है। स्थानीय ग्रामीणों ने बीआरओ से मजबूत सुरक्षा दीवार बनाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन

बारिश से गिरा पारा, लोगों को मिली राहत
दो दिन में अधिकतम तापमान में तीन डिग्री की आई कमी
संवाद न्यूज एजेंसी
चंपावत। जिला मुख्यालय में लोगों को गर्मी से राहत मिली है। रविवार को सुबह से बादल छाए रहे जिससे लोगों को हल्की ठंड का एहसास हुआ। चंपावत का अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं शुक्रवार को अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस था। दिन भर बादल छाए रहने से ठंडी हवाएं भी चलती रहीं। दो दिन में अधिकतम तापमान में तीन डिग्री की कमी से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें