फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्षिल में दुर्घटनाग्रस्त हुआ पवन हंस का हेलीकॉप्टर

Fri, 28 Jun 2013 07:17 PM IST
उत्तरकाशी/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हर्षिल में फंसे तीर्थयात्रियों को निकालने पहुंचा पवन हंस एविएशन का एक हेलीकॉप्टर हर्षिल में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। लैंडिंग के समय हुए हादसे के समय इसमें सिर्फ पायलट सवार था। हेलीकाप्टर का पिछला हिस्सा जमीन से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन


शुक्रवार पूर्वाह्न 11 बजे हर्षिल में फंसे यात्रियों को निकालने पहुंचा पवन हंस का हेलीकॉप्टर अचानक लहराने लगा। इससे नीचे फील्ड में जमा लोगों में भगदड़ मच गई। हालांकि काफी नीचे आने के बाद हेलीकाप्टर का पिछला हिस्सा जमीन से टकराकर क्षतिग्रस्त हुआ।

इसमें सवार पायलट को किसी तरह की चोट नहीं आई।  मौके पर मौजूद पुलिस उपाधीक्षक महेंद्र सिंह रावत ने बताया कि हेलीकॉप्टर के लहराने पर यहां भगदड़ की स्थिति तो बन गई थी, लेकिन बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन


शुक्रवार को निकाले गए 493 यात्री
शुक्रवार को सेना एवं अन्य निजी कंपनियों के हेलीकॉप्टर के माध्यम से हर्षिल, भटवाड़ी और मनेरी से 493 तीर्थयात्रियों को सुरक्षित चिन्यालीसौड़ और मातली पहुंचाया गया। सेना के सूत्रों के अनुसार हर्षिल से सभी तीर्थयात्रियों को निकाला जा चुका है। अब वे चिन्यालीसौड़ से कैंप समेटने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें