पौड़ी। लोकसभा चुनाव के तहत मतगणना को लेकर डीएम डॉ. आशीष चौहान ने अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों पर चर्चा की। उन्होंने 4 जून को होने वाली मतगणना के लिए अभी से याेजनाबद्ध तरीके से कार्य करने के निर्देश दिए। कहा कि मतगणना स्थल पर बिना पास के किसी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
डीएम ने सभी एआरओ को लोनिवि की ओर से बनाए गए मतगणना केंद्र पर जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लेने को कहा। साथ ही मतगणना केंद्र पर विधानसभावार टेबल व कार्मिकों की तैनाती करने को कहा। डीएम ने प्रशिक्षण के नोडल अफसर को कार्मिकों को तय समय पर प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए। कहा कि मतगणना स्थल पर बिना पास के कोई भी प्रवेश नहीं कर पाएगा। मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू होगी। मतगणना स्थल पर एंबुलेंस के साथ ही मेडिकल स्टाफ भी तैनात रहेगा। इस मौके पर डीडीओ मनविंदर कौर, सीओ सदर अनुज कुमार, डीएसटीओ राम सलोने, एडीईओ शांतिलाल शाह, ईई लोनिवि शिवा और दिनेश बिजल्वाण आदि शामिल रहे। संवाद