इंटीग्रेटेड एसोसिएशन ऑफ मेडिकल, बेसिक एंड सोशल साइंटिस्ट्स (आईएएमबीएसएस) की ओर से 30 जुलाई से ऑन लाइन कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। छह दिवसीय कार्यशाला में देशभर के प्रतिष्ठित संस्थानों के विशेषज्ञ प्रस्तुतिकरण देंगे। कार्यशाला का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे।
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश, भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) एवं सरदार भगवान सिंह विश्वविद्यालय देहरादून के सहयोग से आईएएमबीबीएस शुक्रवार से कार्यशाला का आयोजन करेगा। कार्यशाला 4 अगस्त तक चलेगी। कार्यशाला संयोजक प्रियंका उनियाल और सह संयोजक डा. अक्षत उनियाल ने बताया कि कार्यशाला में अनुसंधान क्षेत्र से जुड़े छात्रों व बुद्धिजीवियों में लेखन व आधार सामग्री का उन्नत, सुनियोजित एवं प्रभावपूर्ण तरीके से प्रस्तुतीकरण के तरीके बताए जाएंगे।