फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं के परिजनों को दी राहत राशि

विज्ञापन
हिंडोलाखाल क्षेत्र में नरभक्षी गुलदार के शिकार हुयी महिलाओं के परिजनो को वन विभाग की ओर से राहत ? - फोटो : SHRINAGAR
विज्ञापन
हिंडोलाखाल क्षेत्र के छाम व दुरोगी गांव में नरभक्षी गुलदार के हमले में जान गवाने वाली महिलाओं के परिजनों को विधायक विनोद कंडारी ने चार-चार लाख के चेक सौंपे। घायल महिला के परिजनों को भी 50 हजार की राहत राशि दी गई है।
विज्ञापन

छाम गांव में 18 जुलाई को शकुंतला देवी (45) व दुरोगी गांव में 20 जुलाई को गुंदरी देवी (52) को गुलदार ने मार डाला था, जबकि 15 जुलाई को दुरोगी गांव की नव विवाहिता रीना देवी (21) गुलदार के हमले में गंभीर रूप से घायल हो गई थी। रेंजर देवेंद्र सिंह पुंडीर ने बताया कि वन विभाग के तय मानकों के अनुसार बुधवार को क्षेत्रीय विधायक के माध्यम से राहत राशि के चेक सौंपे गए। बताया कि गुलदार के हमले के दौरान रीना देवी की जान बचाने वाली महिला नीलम भंडारी को पुरस्कृत किए जाने की भी संस्तुति की गई है। इस अवसर पर डिप्टी रेंजर रविंद्र रावत, वन रक्षक राकेश चौहान, प्रधान भगवती प्रसाद रतूड़ी व ओम प्रकाश आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें