फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: शाम को सैर पर निकली महिला डाॅक्टर का पीछा कर किए अश्लील इशारे, अज्ञात पर के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Thu, 11 Jan 2024 03:06 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी

सार

चौबट्टाखाल तहसील के एक अस्पताल में महिला डाॅक्टर सेवारत है और वहीं रहती है। वह मंगलवार शाम को सैर पर निकली थी। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति उनका पीछा करने लगा और अश्लील इशारे भी किए। महिला के शोर मचाने पर वह भाग गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चौबट्टाखाल में एक युवक ने महिला डाॅक्टर का पीछा किया और उसे अश्लील इशारे किए। महिला डाॅक्टर की शिकायत पर राजस्व पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ लज्जा भंग करने की नीयत से पीछा करने, विरोध जताने पर गाली-गलौज व धमकी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


वहीं महिला डाॅक्टर ने विभागीय उच्च अधिकारियों को भी मामले की शिकायत सौंपकर आरोपी व उनके परिजनों से जान का खतरा बताया है। चौबट्टाखाल तहसील के एक अस्पताल में महिला डाॅक्टर सेवारत है और वहीं रहती है। वह मंगलवार शाम को सैर पर निकली थी। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति उनका पीछा करने लगा और अश्लील इशारे भी किए। महिला के शोर मचाने पर वह भाग गया।

उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम और राजस्व पुलिस को भी मामले की सूचना दी। राजस्व उप निरीक्षक महावीर सिंह ने बताया कि महिला डाॅक्टर की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। बताया कि मामला संवेदनशील होने के कारण रेगुलर पुलिस को हस्तांतरित करने के लिए डीएम को पत्र भेज दिया है।

ये भी पढ़ें...Haridwar:  बातचीत करते जा रहे थे अफसर, पल भर में मौत के मुंह में समा गए..चीला हादसे का दर्दनाक वीडियो आया सामने

दूसरी ओर महिला डाॅक्टर ने विभागीय उच्च अधिकारियों से मामले की शिकायत की। वहीं मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. प्रवीण कुमार ने कहा कि संपूर्ण विभाग महिला डाॅक्टर के साथ है। जिलाधिकारी व एसएसपी से मामले में डाॅक्टर की सुरक्षा व कानूनी कार्रवाई करने की अपील की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें