फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: वेलकम टू श्रीनगर स्वागत दीवार पर उकेरे नगर के मंदिरों के चित्र

विज्ञापन
श्रीनगर गंगा दर्शन में स्वागत दीवार का लोकार्पण करते मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ----- संवाद
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने किया लोकार्पण, जीजीआईसी की प्रयोगशाला को भी किया शिलान्यास
विज्ञापन

श्रीनगर। नगर निगम श्रीनगर की ओर से श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में आगमन पर वेलकम टू श्रीनगर स्वागत दीवार का कैबिनेट मंत्री व श्रीनगर विधायक डाॅ. धन सिंह रावत ने लोकार्पण किया। मंत्री डाॅ. रावत ने कहा कि स्वागत दीवार में श्रीनगर में स्थापित मुख्य मंदिरों का उल्लेख किया गया है, जिससे श्रीनगर आगमन पर देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं को श्रीनगर के बारे में जानकारी हासिल हो सकेगी। उन्होंने कहा कि इससे लोग श्रीनगर की ओर और आकर्षित होंगे।
उन्होंने कहा कि यह स्वागत दीवार श्रीनगर आने वाले लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगी। कहा कि रात्रि के समय दीवार पर लगा डिस्प्ले बोर्ड पूरी तरह से रोशनी से जगमग रहेगी। इस मौके पर मंत्री ने बैकुंठ चतुर्दशी मेले में विभिन्न गतिविधियों में प्रतिभाग करने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया। इससे पूर्व पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज श्रीनगर में विज्ञान प्रयोगशाला तथा सौंदर्यीकरण एवं मरम्मत कार्यों का शिलान्यास किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विज्ञान प्रयोगशाला का निर्माण कार्य 23 लाख की लागत से तथा मरम्मतीकरण का कार्य 24.25 लाख की लागत से होगा। श्रीनगर के विकास के लिए जोरों पर कार्य किया जा रहा है। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अन्य जरूरतों को भी शीघ्र पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन

इस मौके पर एसडीएम नूपुर वर्मा, नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त रवि राज बंगारी, स्वास्थ्य निरीक्षक शशि पंवार, राम प्रकाश जायसवाल, सीमा नेगी, शिव मोहन रावत, भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र धिरवाण, जिला मंत्री गिरीश पैन्यूली, विजयलक्ष्मी रतूड़ी, सीमा भंडारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें