गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय में केंद्रीय सतर्कता आयोग के निर्देश पर जागरूकता सप्ताह के तहत एक दिवसीय वेबीनार आयोजित किया गया। मौके पर विभिन्न विवि के शिक्षकों और छात्रों ने स्वतंत्र भारत सत्यनिष्ठा से आत्मनिर्भरता विषय पर अपने विचार और सुझाव दिए।
रविवार को आयोजित वेबीनार के मुख्य वक्ता पंजाब विवि में राजनीति विज्ञान विभाग के प्रो.आशुतोष कुमार ने कहा कि आजादी के बाद रियासतों को देश में मिलाने के लिए सरदार बल्लभ भाई पटेल का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। यदि बल्लव भाई पटेल कुछ साल और जीवित रहते तो देश की दशा और दिशा बदल जाती। वेबीनार संयोजक गढ़वाल विवि के मुख्य सर्तकता अधिकारी प्रो. आरसीएस कुंवर ने प्रतिभागियों का स्वागत किया। उप मुख्य सतर्कता अधिकारी हरिमोहन आजाद ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर वेबीनार के संचालन डॉ. राकेश नेगी, पूर्व मुख्य सतर्कता अधिकारी प्रो. रमेश चंद्र डिमरी, अरविंद कुमार, डॉ. राकेश सिंह नेगी व छात्र-छात्राएं मौजूद थे।