फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरदार पटेल की जयंती पर मैराथन

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजयुमो की ओर से लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 146वीं जयंती पर रन फॉर यूनिटी मैराथन दौड़ आयोजित की गई। इसमें युवा मोर्चों के महिला व पुरुष कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में प्रतिभाग कर लोगों को राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।
विज्ञापन

रविवार को गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के मुख्यद्वार से शुरू हुई रन फॉर यूनिटी मैराथन दौड़ को उच्च शिक्षा, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पुरुष सीनियर वर्ग में रेहमान प्रथम, प्रशांत द्वितीय व शुभम तृतीय स्थान पर रहे। महिला वर्ग में रितिका ने पहला और रिया ने दूसरा स्थान हासिल किया। जूनियर वर्ग में कुलदीप प्रथम नरेंद्र द्वितीय व अश्वनी तृतीय स्थान पर रहे। महिला वर्ग में दीक्षा धनाई ने पहला, मेघा रौथाण ने दूसरा और रश्मि ने तीसरा स्थान हासिल किया। दौड़ के बाद गोला पार्क में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की ओर से मैराथन में स्थान पाने वाले विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष गिरीश पैन्यूली, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष आशीष उनियाल, महामंत्री विपिन नौटियाल, विनित पोस्ती, अनुराग चमोली, पंकज नेगी, सुजीत गैरोला, संदीप बुटोला, आदित्य घिल्डियाल, शैलेश मलासी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें