फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उच्च शिक्षा में जल्द ही मॉडल स्टेट बनेगा उत्तराखंड : डॉ. धन सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखंड देश व दुनिया में जल्द ही उच्च शिक्षा के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बन जाएगा। इस दिशा में प्रदेश सरकार लगातार बेहतर कार्य कर रही है। महाविद्यालय थलीसैण व बलुवाकोट में छात्रावास निर्माण के लिए 3.19 करोड़ से अधिक की धनराशि की पहली किस्त जारी हो गई है। वहीं व्यवसायिक कॉलेज पैठाणी में तीन असिस्टेंट प्रोफेसर समेत सात पद स्वीकृत हो गए हैं।
विज्ञापन

डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि व्यवसायिक कालेज पैठाणी प्रदेश का पहला व्यवसायिक कॉलेज है। यहां भौतिक विज्ञान, गणित व कंप्यूटर साइंस के साथ बीएससी प्रथम वर्ष की कक्षाओं का संचालन शुरू हो गया है। कॉलेज में भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, कंप्यूटर साइंस में असिस्टेंट प्रोफेसर, भौतिक विज्ञान व रसायन विज्ञान में दो प्रयोगशाला सहायक व दो प्रयोगशाला परिचर समेत सात पदों की स्वीकृति के साथ शासनादेश हो गया है। कॉलेज में विज्ञान वर्ग की स्वीकृति से दूरस्थ क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को बेहतर उच्च शिक्षा मिल पाएगी। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय थलीसैंण पौड़ी गढ़वाल में छात्रावास निर्माण के लिए 3 करोड़ 71 लाख 61 हजार के आगणन के सापेक्ष 1 करोड़ 48 लाख 64 हजार की पहली किस्त जारी कर दी गई है। महाविद्यालय बलुवाकोट पिथौरागढ़ में छात्रावास निर्माण के लिए 4 करोड़ 27 लाख 58 हजार के आगणन के सापेक्ष 1 करोड़ 71 लाख व 3 हजार की धनराशि की पहली किस्त जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें