फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: विवि ने 16 कॉलेजों के लिए बनाए छह परीक्षा केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़वाल विवि : परीक्षा केंद्र पर निर्धारित कर नोटिफिकेशन किया जारी
विज्ञापन

श्रीनगर। एचएनबी गढ़वाल विवि ने 2023-24 की 16 जनवरी से होने वाली स्नातक एवं स्नातकोत्तर विषम सेमेस्टर की मुख्य एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्र निर्धारित किए हैं। इस संदर्भ में गढ़वाल विवि प्रशासन की ओर से आदेश जारी किया गया है।
सहायक कुलसचिव अरविंद कुमार ने बताया कि बाबू राम डिग्री कॉलेज सलियार रुड़की, विशंबर सहाय ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट, डिग्री कॉलेज रुड़की, आरसीपी (पीजी) कॉलेज ऑफ एलाइड साइंस किशनपुर रुड़की, बीएसएम कॉलेज रुड़की के समस्त स्ववित्त पोषित संस्थान, धनौरी डिग्री कॉलेज धनौरी, हिमालयन दून एकेडमिक भगवानपुर रुड़की, हिमालयन कॉलेज पुहाना रुड़की हरिद्वार, एसएमजेएन (पीजी) कॉॅलेज हरिद्वार की परीक्षाएं बीएसएम (पीजी) कॉलेज रुड़की परीक्षा केंद्र में होंगी।
विज्ञापन

हर्ष विद्या मंदिर (पीजी) कॉलेज रायसी हरिद्वार की गर्ग डिग्री कॉलेज लक्सर, एडवांस इंस्टीट्यूट साइंस एंड टेक्नोलॉजी देहरादून, बी-हाईव कॉलेज ऑफ एडवांस स्टडीज, देहरादून और हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ फॉर्मेसी एंड रिसर्च देहरादून की परीक्षाएं दून (पीजी) कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर साइंस एंड टेक्नोलॉजी, देहरादून परीक्षा केंद्र में होगी।
विज्ञापन

निम्बस एकेडमी ऑफ मैनेजमेंट, देहरादून की परीक्षाएं एल्पाइन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी देहरादून, लिब्रा कॉलेज ऑफ लॉ देहरादून की डीएवी (पीजी) कॉलेज देहरादून, चंद्रवती तिवारी लॉ कॉलेज, कोटद्वार और इंस्टीट्यूट ऑफ हॉस्पिटेलीटी मैनेजमेंट एंड साइंस कोटद्वार की परीक्षाएं डाॅ. पितांबर दत्त बड़थ्वाल, हिमालय राजकीय (पीजी) कॉलेज, कोटद्वार में आयोजित होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें