फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की मौत मामले में दो और गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
विकास खंड पाबौ की ग्राम पंचायत भट्टीगांव स्थित ग्वाड़ीगाड गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत के मामले में पुलिस ने दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय के आदेश पर जिला कारागार खांड्यूसैण भेज दिया है। मामले में पुलिस मृतका के पति को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

विकासखंड पाबौ के ग्राम पंचातय भट्टी गांव स्थित ग्वाड़ीगाड गांव की विवाहिता रश्मि पोखरियाल (28) की 13 जुलाई को संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी। विवाहित का शव घर के कमरे में छत पर लगे पंखे की कुंडी पर फंदे से लटका मिला था। मौके पर पहुंची पुलिस को सुसाइट नोट मिला था। मृतका के भाई ने पुलिस को ससुराल पक्ष पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए मौत के लिए जिम्मेदार बताकर तहरीर दी थी। पुलिस ने मामले में 14 जुलाई को पति, सास के खिलाफ विवाहिता को आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। आरोपी पति नागेंद्र पोखरियाल को पुलिस ने सितंबर में गिरफ्तार किया था। वह जिला कारागार खांड्यूसैंण में बंद है। पाबौ चौकी प्रभारी सूरत शर्मा ने बताया कि विवाहिता के सुसाइट नोट में आरोपी अंकित पोखरियाल व योगेश पंत निवासी ग्वाड़ीगाड पर उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल करने, उत्पीड़न करने समेत अन्य आरोप लगाए थे। जांच के बाद मंगलवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। शर्मा ने बताया कि आरोपियों को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पौड़ी की अदालत में पेश किया गया। अदालत के आदेश पर आरोपियों को जिला कारागार खांड्यूसैण भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें