फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने चलाया स्वच्छता एवं जागरूकता अभियान

विज्ञापन
कीर्तिनगर अलकनंदा नदी तट पर स्वच्छता अभियान चलाते पुलिस के जवान। - फोटो : SHRINAGAR
विज्ञापन
कीर्तिनगर में गंगा स्वच्छता व आपदा जागरूकता कार्यक्रम के तहत प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान सिंह अधिकारी के नेतृत्व में पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर नदी किनारे व स्नान घाटों पर स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान घाटों की सफाई कर नदी किनारे फैले कूड़े को एकत्रित किया गया। पुलिस ने लोगों से नदी किनारे कूड़ा न फेंकने और घाटों की स्वच्छता बनाए रखने की अपील की। साथ ही नदी किनारे कूड़ा फेंकने और शराब पीने वाले लोगों की सूचना पुलिस को देने को कहा। इसके लिए पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर 112, 01370-260042 व 9411112845 भी जारी किए। साथ ही लोगों को आपदा जैसी स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी दी। अभियान में एसएसआई कुलदीप शाह, एसआई शमशेर अली, रविंद्र जोशी, टीकम सिंह चौहान, सभासद विकास दुमाका, सूरज नौटियाल, पंकज, राहुल राणा व संतोष मेहता आदि शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें