फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: डेंगू के तीन और मरीज मिले, बेस अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
डेंगू के बढ़ते मामले प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के लिए सिरदर्दी बनते जा रहे हैं। बेस अस्पताल के दो मरीजों के अलावा अब अरबन पीएचसी से कराई गई जांच में भी डेंगू का एक मरीज मिला है। सभी पीड़ित बेस अस्पताल में उपचार चल रहा है। वहीं, डेंगू से बचाव के प्रति लोगों में जागरूकता का अभाव और गैरजिम्मेदाराना रवैया लगातार बना हुआ है। नगर निगम की ओर से लगातार चेतावनी जारी की जा रही है।
विज्ञापन


बेस अस्पताल में एलाइजा जांच के बाद काशीरामपुर की 55 वर्षीय महिला, शिवराजपुर के 24 वर्षीय युवक और अरबन पीएचसी रतनपुर से एलाइजा जांच के बाद कुंभीचौड़ निवासी 54 वर्षीय व्यक्ति में डेंगू की पुष्टि हुई। तीनों पीड़ितों को राजकीय बेस अस्पताल में भर्ती कर उपचार दिलाया जा रहा है।



वहीं, डेंगू से बचाव के प्रति लोगों में जागरूकता अभाव अभी भी दिखाई दे रहा है। प्रशासन की स्पष्ट गाइड लाइन है कि कहीं भी पानी एकत्र न होने दें। इसके बावजूद क्षेत्र में कई दुकानें ऐसी हैं, जहां खुले में टायर पड़े हैं। कई जगहों पर गमलों एवं कच्ची जमीनों पर बरसात का पानी सूखा नहीं है।
विज्ञापन


इन टायरों और कच्चे स्थानों पर बरसात के पानी का जमा है। ऐसे में डेंगू का लार्वा पनप रहा है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग के फील्ड वर्कर्स को हर दिन डेंगू का लार्वा मिल रहा है, जिसे नष्ट कराया जा रहा है।



नगर आयुक्त वैभव गुप्ता का कहना है कि कबाड़ी आदि दुकानों को चिह्नित कर उन्हें कबाड़ के सामान एवं आसपास पानी जमा नहीं देने के लिए कहा गया है। फील्ड वर्कर्स टीमें भी हर एक घर को तीन से चार बार कवर कर लोगों को डेंगू से बचाव की सावधानियों से अवगत करा चुकी हैं। जिन जगहों पर डेंगू लार्वा मिल रहा है, संबंधित लोगों को चेतावनी जारी की जा रही है। बार-बार कहने पर भी सुधार नहीं होने पर चालान किया जा रहा है। डेंगू से बचने के लिए आम जन को जागरूक होना ही होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें