श्रीनगर मेडिकल कालेज में चल रही प्रतियोगिताओं में रंगोली का निरीक्षण करते हुए निर्णायक मंडल के ?
- फोटो : SHRINAGAR
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली राजकीय मेडिकल कॉलेज में आयोजित जील-2021 (वार्षिक सांस्कृतिक एवं खेलकूद प्रतियोगिता) के तीसरे दिन विभिन्न स्पर्धाएं आयोजित हुईं। बारिश की वजह से आउटडोर स्पर्धाएं स्थगित कर दी गईं।
सोमवार को मेडिकल कॉलेज में रंगोली, मेहंदी, कैरम, कविता पाठ एवं शतरंज स्पर्धाएं आयोजित हुईं। रंगोली में सुमिति काला, नमिता चंद व अंकिता सिंह की जोड़ी ने बाजी मारी। अक्षित भंडारी, आदित्य कुकरेती व शशंाक थपलियाल की टीम दूसरे और निखिल रामा, निकिता बिष्ट एवं प्रीति कन्याल की जोड़ी तीसरे स्थान पर रही। कार्यक्रम समन्वयक प्रो. दीपा हटवाल ने बताया कि मेहंदी व कविता पाठ के परिणाम घोषित नहीं हुए हैं। शतरंज एवं कैरम स्पर्धाओं के नॉकआउट राउंड चल रहे हैं। 21 अक्तूबर को जील-2021 का समापन होना है। शेष स्पर्धाओं के परिणाम समापन अवसर पर घोषित किए जाएंगे। संवाद