फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा कांग्रेस के सम्मेलन में उठा बेरोजगारी, महंगाई का मुद्दा

विज्ञापन
श्रीनगर में आयोजित युवा कांग्रेस सम्मेलन में मौजूद पदाधिकारी व अतिथि - फोटो : SHRINAGAR
विज्ञापन
नगर में आयोजित युवा कांग्रेस के सम्मेलन में बेरोजगारी, महंगाई, कुशासन का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। कांग्रेसियों ने श्रीनगर को नगर निगम बनाने के फैसले को सरकार की सोची समझी राजनीतिक साजिश बताया है।
विज्ञापन

मंगलवार को नगर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुमित भुल्लर के नेतृत्व में सम्मेलन स्थल तक रैली निकाली गई। जिसके बाद युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष की अध्यक्षता में युवा सम्मेलन हुआ। कार्यक्रम में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार पर युवा विरोधी होने का आरोप लगाया। उन्होंने क्षेत्रीय विधायक और उच्च शिक्षा मंत्री ने ठंडी सड़क व मरीन ड्राइव के झूठे सपने दिखाए हैं। धन सिंह ने विकास में सहयोग करने के बजाय पालिका के कार्यों में अड़चनें डाली है। उन्होंने ग्रामीणों के हितों को दरकिनार करते हुए अपने लोगों को खनन पट्टे और क्रशर प्लांट वितरित कर लाभ पहुंचाया है।
पूर्व मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने कहा कि भाजपा सरकार कोविड का बहाना बनाकर अपनी जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ना चाहती है। सच्चाई यह है कि कोविड से निपटने के साथ ही अन्य मसलों पर भी सरकार पूरी तरह विफल रही है। विधायक केदारनाथ मनोज रावत ने भाजपा शासन के कार्यकाल को निराशाजनक बताया। उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस ही हताश और निराश बेरोजगार युवाओं के सपनों को पूरा करने का काम करेगी। इस मौके पर विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट कार्य करने वाले युवा कांग्रेसी व अन्य प्रतिभावान प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मंत्री धन सिंह को दी चुनौती
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने श्रीनगर को नगर निगम बनाए जाने के फैसले को राजनीति से प्रेरित बताया। उन्होंने कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत को चुनौती दी कि वह एक माह में निगम का चुनाव करवा के दिखाएं। उनको पता चल जाएगा कि नगर पालिका अध्यक्ष पूनम तिवाड़ी को जनता कितनी पसंद करती है। गोदियाल ने कहा कि धन सिंह को भी जनता ने चुना है और पूनम तिवाड़ी को भी। अपने कार्यकाल में पूनम ने जनता में छाप छोड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें