फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंगामे के बाद विवि में प्रवेश पंजीकरण की तिथि बढ़ी

विज्ञापन
गढ़वाल विवि के कुलसचिव का घेराव करते हुए छात्र नेता। - फोटो : SHRINAGAR
विज्ञापन
छात्रों के हंगामे के बाद एचएनबी गढ़वाल (केंद्रीय) विश्वविद्यालय ने स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के पंजीकरण की अंतिम तिथि 21 सितंबर तक विस्तारित कर दी है।
विज्ञापन

गढ़वाल विवि में स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण के लिए 18 अगस्त से 8 सितंबर तक का समय दिया गया था। कई छात्र-छात्राएं विभिन्न कारणों से पंजीकरण नहीं करवा पाए। छात्र संगठन पंजीकरण की अंतिम तिथि विस्तारित करने की मांग करते आ रहे थे लेकिन विवि की ओर से तिथि में कोई परिवर्तन नहीं हुआ। इससे आक्रोशित एबीवीपी और आर्यन के सदस्य मंगलवार को कुलसचिव कार्यालय में घुस गए। वहां उन्होंने कुलसचिव डॉ. अजय खंडूड़ी का घेराव करते हुए अंतिम तिथि विस्तारित करने की मांग की। छात्रों ने रोष जताया कि यदि 8 सितंबर के बाद तिथि आगे विस्तारित की जाती तो आज तक सभी फार्म भर चुके होते। कुलसचिव ने छात्रों को बताया कि प्रवेश समिति इस संबंध में निर्णय लेती है। उनका इसमें कोई रोल नहीं है। विवि के अधिष्ठाता छात्र कल्याण (डीएसडब्लू) समिति के संयोजक है। छात्रों को उनसे यह मांग रखनी चाहिए। छात्रों ने कहा कि वह डीएसडब्लू से मिल चुके हैं लेकिन उन्होंने भी हाथ खड़े कर दिए थे।
इसके बाद छात्र डीएसडब्लू को मौके पर बुलाकर मामले का हल निकालने की मांग के लिए कुलसचिव कक्ष में जमीन पर बैठ गए। बाद में डीएसडब्लू प्रो. पीएस राणा और मुख्य नियंता प्रो. अरुण बहुगुणा भी आ गए। वार्ता के बाद अधिकारियों ने एक हफ्ते के लिए पंजीकरण तिथि विस्तारित करने का आश्वासन दिया लेकिन छात्र लिखित आदेश जारी करने की मांग पर अड़े रहे। कुलसचिव ने कुलपति के आदेश पर 15 से 21 सितंबर की शाम 4 बजे तक पंजीकरण की अवधि विस्तारित करने के आदेश जारी किए। इसके बाद छात्र धरने से उठ गए। इस अवसर पर एबीवीपी के प्रांत सहमंत्री संदीप राणा, बिड़ला परिसर के पूर्व छात्र संघ सचिव प्रदीप रावत, शाश्वत खंडूड़ी, गौरव मोहन नेगी, अमन पंत, राहुल पंवार, सूरज नेगी, मोहित, अंकुर, देवेंद्र आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें