फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों ने किया छात्राओं का मार्गदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के जीजीआईसी में समग्र शिक्षा के तहत छात्राओं के लिए दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें आईआईटी कानपुर और एनआईटी उत्तराखंड से पहुंचे शिक्षकों ने तकनीकी व उपकरणों से छात्राओं को अवगत करवाया।
विज्ञापन

आईआईटी कानपुर से पहुंचे शिक्षक विनय कुमार ने छात्राओं को नई टेक्नोलॉजी के उपकरणों के प्रयोग और उनके कार्यों के बारे में बताया। साथ ही मेकेनिकल टूल्स, सोल्डरिंग, रोबोटिक्स व स्टीम किट का प्रशिक्षण दिया। एनआईटी उत्तराखंड के वरिष्ठ प्रवक्ता डा. पंकज कंडवाल ने छात्राओं को तकनीकी प्रशिक्षण एवं विभिन्न पाठ्यक्रमों की महत्वपूर्ण जानकारी दी। प्रधानाचार्य सुमनलता पंवार ने कार्यक्रम की सराहना की। कार्यशाला में लैब प्रभारी डा. सरिता उनियाल ने मार्ग दर्शकों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें