फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीजीआईसी श्रीनगर में शुरू हुआ ग्रीष्मकालीन रचनात्मक शिविर उलार

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज श्रीनगर में स्वैच्छिक शिक्षक मंच की ओर से छात्र-छात्राओं के लिए पांच दिवसीय ग्रीष्मकालीन रचनात्मक शिविर ‘उलार’ का शुभारंभ किया गया। इसमें पहले दिन विभिन्न विद्यालयों के 150 से अधिक छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

शुक्रवार से शुरू हुए शिविर का रोटरी क्लब अध्यक्ष नरेश नौटियाल ने शुभारंभ किया। उन्होंने समर कैंप को छात्र-छात्राओं के व्यक्तित्व विकास के जरूरी बताया। पहले दिन शैलनट नाट्य संस्था के गणेश बलूनी, उमंग खुगशाल व गौरव सिंह ने छात्र-छात्राओं को रंगमंच का प्रशिक्षण दिया। इस दौरान व्यक्तित्व विकास के लिए विभिन्न रंगमंचीय खेल, व्यायाम व संवाद संप्रेषण और अभिनय द्वारा कहानी लेखन आदि के बारे में जानकारी दी गई। शिविर के संयोजक अरविंद नेगी व महेश गिरि ने बताया कि शिविर में छात्र-छात्राओं को विभिन्न रचनात्मक गतिविधियां करवाई जा रही हैं, जोकि उनके व्यक्तित्व विकास में सहायक सिद्ध होंगी। उन्होंने बताया कि शिविर में क्राफ्ट, कहानी-कविता लेखन, पेंटिंग आदि का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। इसके अलावा प्रत्येक दिन योगाभ्यास, रंगमंचीय व्याख्यान आदि गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इस मौके पर कवि जयकृष्ण पैन्यूली, कमलेश जोशी, देवेंद्र उनियाल, परवेज अहमद, मुकेश काला, हेमेंद्र ममगाईं, रजनीश कोठियाल, प्रदीप अंथवाल, सतीश बलूनी, अजय सेमवाल, माधव गैरोला, संध्या लिंगवाल, पदमेंद्र, चंद्रमोहन बिष्ट और रूप सिंह धनाई आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें