फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास खंड कोट के एक दर्जन से अधिक गांवों को जोडने वाला मोटर मार्ग खस्ताहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
विकास खंड कोट के करीब एक दर्जन से अधिक गांवों को जोड़ने वाले श्रीखाल-पलोटा मोटर मार्ग की दुर्दशा को लेकर ग्रामीणों में विभाग के खिलाफ आक्रोश है। मोटर मार्ग पर पुलिया निर्माण और डामरीकरण न किए जाने पर उन्हें समस्या से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन

श्रीखाल-पवांई-पालीखाल-खोलाचौरी-पलोटा मोटर मार्ग विगत काफी वर्षों से जानलेवा बना हुआ है। इस सड़क से क्षेत्र के नौगांव, पाली, पितगांव, धमुंड, पलोटा, सिमलासू, फूलान, पवाई, सेमली, समा और सिल्काखाल आदि गांव जुड़े हैं। पलोटा गांव के प्रधान धन सिंह पंवार व समाजसेवी जगत सिंह ने लोक निर्माण विभाग पर उपेक्षा का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि पांच वर्ष पूर्व पलोटा तक पीएमजीएसवाई के तहत सात किलोमीटर मोटर मार्ग का निर्माण और तारकोल बिछाया गया था, लेकिन वर्तमान में पूरी सड़क का तारकोल उखड़ चुका है। विभाग ने एक बार भी इसकी मरम्मत नहीं करवाई। इससे पहले खोलाचौरी तक बनाए गए तीन किलोमीटर मार्ग गड्ढों में तब्दील हो चुका है। पलोटा से पाली खाल तक बनाए गए करीब सात किलोमीटर मार्ग का आज तक डामरीकरण नहीं हो पाया है। कई स्थानों पर मलबा, पानी के तालाब और दलदल होने से लोगों का सफर करना मुश्किल हो चुका है, जबकि मार्ग पर पुलिया निर्माण न होने से सिमलासू के ग्रामीणों को सड़क का लाभ नहीं मिल पा रहा है। प्रधान ने बताया कि समस्या के समाधान के लिए कई बार लोक निर्माण विभाग से गुहार लगाई गई है, लेकिन किसी ने इस समस्या को गंभीरता से नहीं लिया है।
मोटर मार्ग पर पुलिया निर्माण के लिए निविदा जारी कर दी गई है। ठेकेदार को निर्माण कार्य शुरू करने को कहा गया है। मोटर मार्ग पर गिरा मलबा हटाने और समतल करने के लिए शीघ्र मशीन लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डीसी नौटियाल, अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग पौड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें