फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसपी ने किया थाना थलीसैंण का वार्षिक निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान ने कहा कि जिले का थाना थलीसैंण ग्रामीण परिवेश का है। यहां महिला एवं बाल अपराधों के प्रति गांवों में जाकर पुलिस को जागरूकता अभियान चलाने की आवश्यकता है। कार्ययोजना तैयार कर क्षेत्र के गांवों में जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएं। गांवों में साइबर अपराध पर नियंत्रण के लिए भी जागरूकता अभियान चलाया जाए।
विज्ञापन

शनिवार को एसएसपी यशवंत सिंह चौहान थाना थलीसैंण पहुंचे और पुलिस जवानों की सलामी ली। एसएसपी ने यहां कार्यालयों में रखे अभिलेखों, स्टोर, शस्त्रागार, बैरक, मेस, कंप्यूटर कक्ष, सीसीटीएनएस, सीसीटीवी कैमरों के सुचारु संचालन का जायजा लिया। कप्तान ने थाने की व्यवस्थाओं पर संतोष जताया। कहा कि थाना परिसर में स्थित चीड़ के पेड़ों के कटान को लेकर वन विभाग से पत्राचार का कार्रवाई जल्द अमल में लाई जाए। कहा अभिलेखों के रख-रखाव में किसी भी स्तर पर कौताही न बरती जाए। पुलिस अधिकारी व जवान का शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत होना आवश्यक है। इसके लिए नियमित पीटी, परेड व योगाभ्यास किया जाए। उन्होंने निरीक्षण के दौरान पुलिस जवानों से सवाल-जवाब करने के साथ ही समस्याएं भी सुनीं। इस अवसर पर थानाध्यक्ष थलीसैंण सतेंद्र भंडारी, एसआई दीपारानी, अमर सिंह राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें